अल्मोड़ा, जून 7 -- मुकेश सक्टा, , सल्ट। तल्ला मानिला में हुए दो दिवसीय मानिला महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। समापन पर लोकगायक राकेश खनवाल समेत अन्य गायकों ने कुमाउनी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे। विभिन्न स्कूलों मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के पुत्र प्रतीक सिंह जीना ने किया। महोत्सव में लोक संस्कृति और संगीत की विशेष धूम रही। लोकगायक राकेश खनवाल ने क्रीम पाउडरा घिसनी किले ने, मेरी निर्मला हसनी किले नै.., देवी भगवती मैया तू दैणी है जा ये.. जैसे गीतों का गायन किया। कौशल पांडे के गीत जय मैया दुर्गा भवानी, जय मैया.. व सोनू मनराल के गीत सब डानी में मानिला की डानी, के भली लागी रेछा मानिला की डानी.. की प्रस्तुति पर भी लोग झूम उठे। यह भी पढ़ें- तल्ला मा...