गया, मार्च 8 -- मौसम का मिजाज धीरे-धीरे तल्ख होता जा रहा है। सुबह से धूप निकल रही और दोपहर में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को गर्मी का अधिक अहसास होता रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33.5 रहा। न्यनूतम तापमान भी 19.4 पर पहुंच गया है। रविवार से कम शनिवार को अधिकतम 32.6 डिग्री रहा था। शनिवार को न्यूनतम 18.8 और शुक्रवार को अधिकतम 31.2 और न्यनूतम 17.3 डिग्री रहा था। 2024 और 2025 के पहले हफ्ते में अधिकतम 32 डिग्री के पार नहीं गया थामार्च का पहला हफ्ता बीत गया। पिछले दो सालों में 2026 के मार्च का पहला हफ्ता अधिक गर्म रहा। 2025 के मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर नहीं गया। सबसे अधिक 1 मार्च 31.8 डिग्री रहा था। इसी तरह 2024 में सबसे अधिक 4 मार्च को 28.8 डिग्री ही ...