भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। मार्च माह के प्रथम दिन ही ऐसा लगा कि गर्मी अब प्रभावी होने लगी है। दोपहर में घर से बाहर निकल रहीं युवतियां चेहरा ढंक ले रही हैं। धूप में पसीना होने लग जा रहा है। अचानक मौसम परिवर्तित होते ही लोगों को त्वचा बीमारी की चिंता सताने लग जा रही है। सुबह-शाम हल्का ठंड जरूर लग रहा है, लेकिन दिन में तीखी धूप से लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। आधा घंटा धूप में खड़े हुए लोग चकरा जा रहे हैं। घर में पहुंचते ही लोग पंखा चलाने के साथ ही फ्रीज का ठंडा पानी सेवन कर बीमार पड़ जा रहे हैं। परिवर्तित हो रहे मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना जरूरी है। मौसम विभाग की माने तो रविवारको दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज क...