भदोही, फरवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। सूर्यदेव के बढ़ते ताप से ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम गर्म होते ही दोपहर में लोग धीमी गति से पंखा चलाने लगे हैं। सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में मौसम गर्म हो गया है। मौसम में आ रहे बदलाव के बीच लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मौसम विभाग की माने तो रविवारको दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई। हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से चल रही है। चिकित्सकों की माने तो मौसम में आ रहे बदलाव के बीच हमें विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सुबह-शाम पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा पहनें। धूप से आने पर तत्काल ठंडा पानी कदापि न सेवन करें। मच्छर से बचाव का पूरा इंतजाम बनाए रखें। रात्रि में मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि संक्रामक बीमारी से बचा ज...