चम्पावत, मार्च 5 -- चम्पावत के विलेज फाउंडेशन ने तलियाबांज में सात दिनी होली महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान साड़ी, कुर्ता, पजामा और टी-शर्ट बांटी। इस दौरान ब्यानधुरा बाबा मंदिर में होली गायन किया। विलेज फाउंडेशन के निदेशक जीवन जोशी ने बताया की लोक संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय व्यंजनों के साथ प्रसिद्ध कुमाउनी खड़ी होली, झोड़ा तथा झुमटा में महिलाओ और युवाओं ने भागीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...