तलाशः 24 घंटे बाद भी नहीं मिला बिलाल का सुराग
बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। शिवालाकलां थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाले युवक बिलाल का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुरादाबाद के भोले की मिलक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय बिलाल का अपने मामा के गांव मंझौला बिल्लौच में आना-जाना था। इसी दौरान उसका रिश्तेदारी में शादमा नामक युवती से प्रेम संबंध हो गया। बताया जाता है कि दोनों पिछले एक वर्ष से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति के चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। मंगलवार को बिलाल अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर स्थित रामगंगा पोषक नहर पर पहुंचा। प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.