कौशाम्बी, जनवरी 29 -- पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव की तहसीन पत्नी राजू ने बताया कि करीब 13 साल पहले उसने अपनी बेटी नसरीन की शादी सरायअकिल के सिहोरवा गांव में रहने वाले युवक से की थी। दंपती को नौ साल की एक बेटी समयरा भी है। पीड़िता के मुताबिक उसका दामाद बंगलूरू में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दामाद और बेटी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। आरोप है कि महीने भर पहले दामाद ने बेटी को तीन तलाक दे दिया। 15 जनवरी को बेटी अपनी पुत्री के साथ मायके पहुंची और घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.