संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- संतकबीरनगर, निज संवादाता। तलाक दिलाने की धमकी देकर पति के जीजा ने महिला से रेप किया। आरोप है कि पति और जेठ ने दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने फरियाद अनसुनी की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दुधारा पुलिस ने पति के जीजा पर रेप और पति व जेठ पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।

शादी की जानकारी 24 वर्षीय महिला का आरोप है कि दुधारा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मवीर के साथ 11 मई 2025 को उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके पिता व मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार ससुराल वालों को दान-दहेज दिया था। आरोप है कि उसके पति धर्मेन्द्र उर्फ धर्मवीर, जेठ रोहित और बस्ती के रुधौली क्षेत्र के रहने वाले उसके पति के जीजा रामरूप अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाडी की मांग शादी के बाद ...