नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युज्वेंद्रा चाहल की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब निजी जीवन की उथल-पुथल ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद शराब पीने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गई। चिंता और 'पैनिक अटैक' ने भी घेर लिया। क्रिकेट को अपनी जिंदगी मानने वाले चाहल को डर सताने लगा कि कहीं वह अपनी इसी सबसे प्यारी चीज को बर्बाद न कर दें। आखिर उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया और 26 दिन रिहैब सेंटर में बिताए। मानसिक स्थिति पर असर : 36 वर्षीय चाहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि चीजें हाथ से निकल रही हैं। चाहल ने कहा, तलाक के बाद चीजें हद से ज्यादा बढ़ गई थीं। मेरी मानसिक स्थिति ठीक न...