फतेहपुर, मार्च 12 -- विजयीपुर। किशनपुर थाने में गुरुवार को दंपति के तलाक के बाद पंचायत में नौ साल का बच्चा अपनी मां को छोड़ पिता के साथ जाने को तैयार हो गया। जिसके बाद मां मायूस होकर वापस लौट गई। क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गांव निवासी सिकंदरपाल की शादी राधा देवी के साथ दस साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद राधा देवी ने बेटे को जन्म दिया। लड़के के तीन साल पूरे होने के बाद मां राधा देवी अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर कानपुर में रहने लगी। राधा के साथ उनका बेटा संजय भी साथ में रहता था। राधा के जाने के बाद पिता ने भी दूसरी शादी रचा ली। इधर कई दिनों से बेटा अपने पिता के साथ रहने की जिद कर रहा था। उधर पिता सिकंदर पाल भी मां राधा देवी पर बच्चे को बेचने का आरोप लगा रहा था। आरोपों के बीच गुरूवार को मां अपने नौ साल के बेटे संजय को लेकर थाने पहुंची।...