बिजनौर, फरवरी 17 -- डायल 112 पर एक युवक द्वारा खुद को चाकू से गोदने की खबर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। तलाक के बाद अपनी बुआ के यहां रहने आई पत्नी को न मना पाने से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया है। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ के अनुसार किरतपुर निवासी अमन अली पुत्र नूर अली का निकाह पड़ोस में ही अपनी एक रिश्तेदारी में हुआ था। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते तलाक हो गया। बताया गया कि तीन दिन पूर्व ही तलाक के बाद अमन अली की पत्नी नांगल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में अपनी बुआ के यहां आई हुई थी। मंगलवार को अमन अली अपनी पत्नी को मनाने के लिए सैदपुरी उसकी बुआ के यहां पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उसकी एक न मानी, जिस पर अमन अली ने एक चाकू से अपनी गर्दन और पे...