बरेली, मई 5 -- थाना कैंट में तलाकशुदा महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वर्ष 2012 में उसका निकाह हुआ था। मां ने उसे एक प्लॉट व गृहस्थी का सामान दिया। मगर शादी के बाद से ही पति उसे छोटी-छोटी बातों पर मारता-पीटता और प्रताड़ित करता रहा। इस वजह से वर्ष 2023 में तलाक हो गया और अब वह अपने तीन बच्चों के साथ उसी मकान में रह रही है। तलाक के बाद भी पूर्व पति उस पर मकान अपने नाम करने का दबाव बनाता है। कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर चुका है और विरोध करने पर जान से मरवाने की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा दो मई की रात आरोपी ने घर पहुंचकर गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...