संवाददाता, अगस्त 30 -- UP News: यूपी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी पर शुक्रवार रात खूब हंगामा बरपा। सफर में किसी से विवाद में निहंग सिख नंगी तलवार लेकर प्लेटफार्म पर रुक रही दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन के आगे पटरी पर कूद गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और उसे हटने का इशारा किया। लेकिन, वह तलवार लहराकर दूरी बनाने की चेतावनी देता रहा। काफी मशक्कत के बाद मुसाफिर दो सिखों ने समझाकर मामला शांत कराया। तब कहीं जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन नंबर 12286 डाउन दुरंतो एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलकर सिकंदराबाद जा रही थी। शुक्रवार की देर रात जैसे ही ट्रेन झांसी के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचकर रुकने लगी। तभी इसी इसमें सवार निहंग सिख म्यान से तलवार निकालकर इंजन के सामने पटरी पर कूद गया। जिससे प्लेटफार्म बैठे अन्य ...