तलवार दंपति ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनजागरण किया
देहरादून, अगस्त 8 -- मसूरी। संवाददाता पिछले कई वर्षों से देशभर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति जनजागरण अभियान चला रहे तलवार दंपति दिनेश तलवार एवं दिशा तलवार ने मसूरी के लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस तक पदयात्रा निकालकर लोगों को जनसंख्या वृद्धि के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान तलवार दंपति ने कहा कि यदि समय रहते जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में भारत की आबादी 200 करोड़ तक पहुंच सकती है। इससे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, जल और अन्य संसाधनों पर भारी दबाव पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश के प्रधानमंत्री से आग्रह करें कि राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए देश में दो बच्चों का कानून बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी धर्म, जाति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.