गाजीपुर, मार्च 7 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल-नगसर मार्ग पर युवक खुलेआम करीब तीन फुट लंबी तलवार लहराते दिखा। यह देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल- 112 और थाने की पुलिस पहुंच गई। युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निलेश कुमार निवासी पटखौलियां बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर तलवार लहराते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तलवार बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...