तलवारों से नहीं नष्ट हो सकती संस्कृति : राज्यपाल
वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महोत्सव में कहा कि यह पर्व हमें उस दिव्य सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की अविचल यात्रा का स्मरण कराता है, जिसने अनेक आक्रमणों, संघर्षों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी आस्था, ऊर्जा और अस्तित्व को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ मानो स्वयं उद्घोष करता है कि तलवारें सभ्यताओं को घायल कर सकती हैं, किन्तु संस्कृति की आत्मा को समाप्त नहीं कर सकतीं।आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल उसकी आर्थिक समृद्धि, भौतिक संसाधनों या तकनीकी प्रगति में नहीं होती बल्कि उसकी सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक स्मृति और आध्यात्मिक आधार में निहित होती है। यह भी पढ़ें- विश्वनाथ धाम और सोमनाथ मंदिर गौरव के प्रतीक : योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.