संवाददाता, जुलाई 7 -- बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान कई जिलों में काफी हिंसा हुई। भागलपुर में तो हिंसा के दौरान फायरिंग हो गई और खूब तलवारें भी चली हैं। यहां गोराडीह प्रखंड के लोदीपुर थाना क्षेत्र के उस्तु गांव में जुलूस के दौरान रविवार को जमकर लाठी, डंडे और तलवार चली। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग भी की। घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं कुछ लोगों ने मारपीट और फायरिंग की घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मारपीट में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आयी हैं। एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, मामले को लेकर देर रात तक किसी पक्ष द्वारा प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन नहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.