तलवारबाजी कर घायल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल
घाटशिला, जून 27 -- घाटशिला। गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत बड़बिल गांव में जमीन विवाद को लेकर तलवार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले दोनों आरोपियों प्रभाकर भकत और सुभाष भकत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपियों को गालूडीह थाना ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि गुरुवार को बड़बिल गांव में जमीन विवाद में तलवार चलने से विकास भकत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, दो पर केस अनुमंडल अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। उसके बाद उसने प्रभाकर भकत और सुभाष भकत के खिलाफ लिखित मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.