श्रावस्ती, मार्च 14 -- इकौना, संवाददाता। इकौना के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को यज्ञ के साथ वार्षिकोत्सव का शुभरम्भ हुआ। इस दौरान सुबह आर्य समाज के लोगों ने विधि विधान से यज्ञ करके जनकल्याण व विश्व शांति की कामना की। साथ ही सहीं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हरिद्वार से आए आर्य विद्वान स्वामी वेद अमृतानंद सरस्वती ने कहा कि महर्षि दयानंद की ओर से प्रचारित सभी वैदिक मान्यताएं तर्क एवं युक्ति संगत हैं। महर्षि के सिद्धांत व मान्यताएं सत्य पर आधारित हैं। वेद मार्ग पर चलकर ज्ञान और विज्ञान की उन्नति व मानव का कल्याण हो सकता है। बरेली से आए भजनोपदेश भानु प्रकाश शास्त्री ने दयानंद सरस्वती को आर्यों का प्राण बताते हुए मानवता पर उनके उपकारों का वर्णन किया। नोएडा से आईं अलका आर्य ने गीत के माध्यम से परिवार के सुख समृद्धि के सूत्र बताए। बहराइच से आए ...