मथुरा, फरवरी 12 -- थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आए अज्ञात ट्रैक्टर ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र गोविंद निवासी गांव सिहाना, कोतवाली छाता के रूप में हुई है। बताया गया है कि अनिल अग्रयाला स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान तरौली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर केडी चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ल...