दरभंगा, जून 3 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा गांव से सटे बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी गाछी (आम बगीचा) में मंगलवार की अलसुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा रजवाड़ा गांव निवासी स्व. राम गुलाम पासवान के पुत्र राम प्रताप पासवान (55) के रूप में हुई है। शव के नाक व मुंह से खून निकला हुआ था। इससे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वैसे, इस संबंध में मृतक की पुत्री सपना देवी ने बताया कि पिताजी आम के बगीचे में रखबार के रूप में काम कर रहे थे। वे रात-दिन वहीं पर रहते थे। यह भी पढ़ें- किसान हत्याकांड की एसएफएल की टीम ने की जांच, इकट्ठे किए सैंपल कभी घर पर खाने के लिए जाते थे तो कभी हम लोग पहुंचा देते थे। सोमवार की देर शाम खाने के लिए फोन किए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। तब करीब आठ बजे रात में खा...