दरभंगा, मई 25 -- विजय राय,बेनीपुर। नल-जल योजना की प्रखंड की तरौनी पंचायत में हवा निकल गई है। 17 में मात्र दो चालू हैं। शेष की भूमिगत पाइपलाइन वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग चैन की बंसी बजा रही है। सूत्रों के मुताबिक तरौनी, विश्वनाथपुर, मुर्तुजापुर, इटहरवा, बलुआही व बड़ी एवं छोटी तरौनी में 17 नल-जल योजना गाड़ी गयी। वर्षों पूर्व गाड़ी गई नल-जल योजना में अधिकतर बीमार हैं। वार्ड 15 विश्वनाथपुर चौपाल टोला, वार्ड 10 बाबा पोखर, वार्ड तीन मुर्तुजापुर की नल-जल योजना में वाटर टावर नहीं रहने के कारण जलापूर्ति पूरे वार्ड में नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- तरौनी पंचायत में नल-जल की 17 में से सिर्फ दो चालू हालत में स्थानीय रोहित चौपाल, अनिल कमती, धनिक लाल चौपाल, रामसेवक महतो, उपेंद्र यादव, संजीव यादव व अ...