छपरा, अप्रैल 3 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लौवा गांव में शुक्रवार को घर में ही कार्य कर रही एक महिला की सर्प दंश ने मौत हो गई। मृतका दूधनाथ राय की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी बतायी गयी है। सर्पदंश के बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में मातम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...