छपरा, मई 6 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार के मुख्य मार्गों पर जलजमाव की समस्या अब लोगों के लिए गंभीर संकट बन गई है। बाजार से गुजरने वाली दो प्रमुख सड़कों-स्टेट हाईवे-73 (तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग) और स्टेट हाईवे-104 (तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग)-के किनारे बने नाले पूरी तरह जाम हो चुके हैं। पानी निकासी की व्यवस्था ठप रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार : नाला निर्माण नहीं होने से सेमापुर-काबर मार्ग पर जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानीजलजमाव के प्रभाव सड़कों पर घुटने भर पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है...