छपरा, मार्च 21 -- काउंटर के पास अनधिकृत लोगों की मौजूदगी का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से जुड़ा एक वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर कार्य करता नजर आ रहा है, जबकि उसके पास खड़ा व्यक्ति बैंककर्मी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के बारे में लोगों का कहना है कि कुर्सी पर बैठा व्यक्ति बैंककर्मी नहीं है। हांलाकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इधर वीडियो वायरल होते ही ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि बैंक परिसर में बाहरी लोग काउंटर के समीप बैठकर बैंक संबंधी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों की गोपनीयता और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राहकों का कहना है कि ये बिचौलिये खाते, लेन-देन और दस्तावेज से जुड़े कार्...