सहारनपुर, मार्च 12 -- दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय तरुण खटीक की हत्या के विरोध में गुरुवार को सहारनपुर में खटीक समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। भारतीय खटीक महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हकीकत नगर धरना स्थल पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने तरुण खटीक के हत्यारों को फांसी देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान खटीक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन संवई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जोहरी, संस्थापक राजेश जोहरी, सरसावा चेयरमैन राजू पंवार, पार्षद सुभाष चंद, सुरेन्द्र मोघ...