बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। उत्तम नगर (दिल्ली) निवासी तरुण खटीक की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय खटीक समाज ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई। समाज के लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बुधवार को अखिल भारतीय खटीक समाज के बैनर तले जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका स्थित एजाज अली हाल पार्क में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष सुनीलपाल मनोहारिया, भाजपा नेत्री डॉ. रचनापाल खटीक, युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर खटीक, विनोद धारीवाल और नितिन खटीक के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला। जुलूस नगर पालिका चौक, डाकखाना चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, विकास भवन और एसपी कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन प...