बदायूं, मार्च 13 -- बिसौली। दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने हुंकार भरी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के अटल चौक से तहसील तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान एसडीएम के नाम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की गई। राहुल कुमार वाल्मीकि ने कहा कि जनता के मुद्दे उनके लिए सर्वोपरि हैं और तरुण के परिवार को इंसाफ दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वर्षा चौहान व शीतल, प्रदेश महासचिव पायल, मंडल अध्यक्ष अंशु चौहान सहित चंद्रपाल वाल्मीकि,अनमोल, मीरा, अनिता और चंदा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...