नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दिन तरुण की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने ही घरों में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कई परिवारों ने घरों के बाहर 'यह मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। स्थानीय लोग पुश्तैनी जमीन छोड़ने को मजबूर हैं।सुरक्षा के बजाय मिल रही धमकी जानकारी के अनुसार, होली के दिन मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। बच्ची के गुब्बारे के पानी को लेकर शुरू झगड़े में तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 16 गिरफ्तारियां की है। स्थानीय निवासियों का कहना है आरोपियों के रिश्तेदार और महिलाएं गवाहों को धमका रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि 'एक को मार दिया, अब दूसरे की बारी है' जैसी धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों के वीड...