पीटीआई, मार्च 9 -- उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में मारे गए 26 वर्षीय तरुण की मौत के मामले में विश्व हिंदू परिषद् (वीएचपी) ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 'योगी आदित्यनाथ मॉडल' के तहत कार्रवाई की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीएचपी के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कहा है कि प्रशासन की ओर से अबतक की गई कार्रवाई 'अधूरी' है। जैन ने कहा 'तरुण की मॉब लिंचिंग के मामले में सरकार द्वारा की गई अबतक की कार्रवाई स्वागत योग्य है। हालांकि कार्रवाई अभी भी 'अधूरी' है। इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता जिसने पूरी घटना में बड़ी भूमिका निभाई वह अबतक पकड़ा नहीं गया है। इस मामले में योगी मॉडल की लगातार चर्चा हो रही है मगर मॉडल को आंशिक तौर पर लागू किया गया लेकिन हमें लगता है कि इसे पूरी तरह से लागू करन...