बरेली, फरवरी 23 -- बरेली। पूर्व रणजी खिलाड़ी तरुण शुक्ला की स्मृति में आयोजित होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी के लिए पंजीकरण सोमवार 23 फरवरी से शुरू होंगे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि टूर्नामेंट की देखरेख ओपी कोहली करेंगे। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से यूपीसीए ट्रायल दिया है। बरेली और बदायूं के पात्र खिलाड़ी अपना पंजीकरण बरेली स्टेडियम के कोच नितेश भारद्वाज के पास करवा सकेंगे। जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा, वही खिलाड़ी टीम में चयन के लिए विचार योग्य होंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.