नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी। तरुण का परिवार मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। इस बीच डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने कहा है कि पुलिस उस महिला से भी जांच करेगी जिसके ऊपर रंगीन पानी से भरा गुब्बारा गिरा था। डीसीपी द्वारका ने बताया है कि 'हमने इस मामले में तुरंत एक 17 वर्षीय नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अगले दिन परिवार के बयान के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विवाद की मुख्य वजह यह थी कि 4 मार्च को रात लगभग 10.30 बजे एक 9 साल की बच्ची ने छत से गुब्बारा फेंका था, जो एक महिला पर जा गिरा। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच बहस हुई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। हम उस महिला से भी पूछताछ करेंगे और जो भी बयान हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.