नई दिल्ली, मार्च 9 -- होली पर तरुण खटीक की मॉब लिंचिंक पर स्वरा भास्कर के ट्वीट्स वायरल हैं। दिल्ली की यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच स्वरा ने पूरे मामले पर कई दावे किए हैं। स्वरा का कहना है कि तरुण की हत्या नहीं होनी चाहिए थी लेकिन पूरे मामले को साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा है जबकि दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा दशकों पुराना था। स्वरा ने यह भी लिखा है कि मुस्लिम महिला का कहना है कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी। स्वरा ने कई पुराने केसेज का जिक्र किया है जहां मुस्लिम लोगों की लिंचिंग की गई। चारों ओर शर्मिंदगी का माहौल स्वरा लिखती हैं, 'एक त्योहार के दिन हुई झड़प के बाद तरुण खटीक की मौत एक भयानक, अन्यायपूर्ण और शर्मनाक घटना है। यह एक ऐसा डरावना आईना है जो दिखाता है कि भारत में नागरिकों के बीच सामाजिक संबंध कितने नाजुक हो गए ...