नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में मारे गए 26 वर्षीय तरुण के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। सीएम ने कहा 'आज दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। तरुण के परिवार का दुख अत्यंत गहरा और असहनीय है। उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.