आगरा, मार्च 11 -- दिल्ली के उत्तम नगर में चार मार्च को हुई तरुण की हत्या के विरोध में प्रीपेड ड्राइवर्स एकता यूनियन ने बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया। आगरा कैंट पर टैक्सी स्टैंड पर हुई शोकसभा में तरुण की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए। शोकसभा में अध्यक्ष जहीर अब्बास, महामंत्री अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष रफीक चौधरी, रेशम खान, आलोक पंडित, जुनैद खान, मिन्नू खान, फिरोज उस्मानी, यूनुस, आसीन खान, दौलत खान, शानू, बबलू, जुल्फिकार, हनीफ खान, नईम उस्मानी, हाफिज उस्मानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.