तरुण, पल्लवी व अंकित, नेहा मिस्टर एवं मिस फेयरवेल
प्रयागराज, मई 23 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। आरके कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी द्वारा शनिवार को बीफार्मा एवं डी फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह "द लास्ट हुर्राह" का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थाध्यक्ष डॉ.आशुतोष त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि एचआर ओम प्रकाश शर्मा रहे।संस्थान के जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों को विदाई विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से दी गई। समारोह में बीफार्मा से मिस्टर फेयरवेल तरुण कुमार तथा मिस फेयरवेल पल्लवी मिश्रा को चुना गया। डीफार्मा से मिस्टर फेयरवेल अंकित कुशवाहा तथा मिस फेयरवेल नेहा जायसवाल को चुना गया। प्राचार्य डॉ. सीएस सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.