शाहजहांपुर, मार्च 17 -- तिलहर (शाहजहांपुर)। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद में रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने में तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इमाम हाफिज गुलाम अहमद रजा ने पूरे रमजान में तिलावत करते हुए कुरआन शरीफ पूरा किया। इस अवसर पर इमाम ने तकरीर में कहा कि तरावीह में पूरे कुरआन की तिलावत इस्लाम में अफज़ल इबादत मानी जाती है। उन्होंने लोगों को अल्लाह और उसके रसूल की सुन्नत पर चलने की नसीहत देते हुए कहा कि इसी में दुनिया और आखिरत की कामयाबी है। साथ ही बताया कि कुरआन इंसानियत के लिए मुकम्मल रहनुमाई है, जिस पर अमल करने से समाज में अमन, भाईचारा और इंसाफ कायम होता है। कार्यक्रम में सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने इमाम को मुबारकबाद देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.