हमीरपुर, मार्च 15 -- मौदहा। पवित्र माह रमजान का अंतिम दौर चल रहा है। इसके आखिरी अशरे में मस्जिदों में तरावीह मुक्कमल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को कस्बे के हैदरगंज स्थित जामा मस्जिद रहमानियां में शहर काजी मौलाना हाफिज करामत उल्ला साहब के द्वारा 25वीं शब-ए-कद्र के मौके पर तरावीह में कुरान मुक्कमल किया। जिसके बाद हाफिज साहब का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और मस्जिद के जिम्मेदार मास्टर परवेज साहब व नौशाद संजरी के द्वारा हाफिज करामत उल्ला को नकद राशि सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पेशइमाम कारी सनाउल्लाह, मोअज्जिन महमूद अहमद, बौरा भईया दरोगा जी, बाबू चौधरी, मोहम्मद फरीद उर्फ बबलू भाई, गुलाम भाई, डॉ.आसिफ परवेज, फैज नसीम, उमैर माहतौ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...