वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रमजान के पवित्र माह में शहर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पाक महीने के तीसरे दिन सरैयां स्थित लाट मस्जिद और मखदूम शाह बाबा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-अमान और खुशहाली की दुआ मांगी गई। दोनों मस्जिदों के मुतवल्ली एवं बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के सरदार मकबूल हसन की सदारत में तरावीह हुई। लाट मस्जिद में हाफिज मोहम्मद जुबैर तथा मखदूम शाह बाबा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर सरदार मकबूल हसन ने दोनों हाफिजों को माला पहनाकर मुबारकबाद दी और रस्म अदायगी के साथ उनका शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में ओकास अंसारी, पार्षद तुफैल अंसारी, पूर्व पार्षद कल्लू, अब्दुल वहीद, बैतूल हसन, सरदार गुलाम नबी, अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.