मुरादाबाद, मार्च 17 -- नगर की काजी वाली मस्जिद, अली किला मस्जिद, मस्जिद-ए-आएशा एवं तकिया वाली मस्जिद में 26वें और 27वें रमजान के मौके पर तरावीह नमाज के दौरान कुरआने करीम मुकम्मल किया गया। इस अवसर पर नमाज-ए-ईशा के बाद विशेष दुआ का आयोजन हुआ जिसमें देश व दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। तकिया वाली मस्जिद में मौलाना फरहान अशरफ ने कुरआन शरीफ सुना कर तरावीह मुकम्मल कराई, जबकि मुफ्ती अजहर ने कुरआन पाक सुना। काजी वाली मस्जिद में हाफिज अहमद रज़ा ने कुरआन सुनाया और कारी अनीस ने सुना। वहीं अली किला मस्जिद में हाफिज सैफुल्लाह खान ने कुरआने करीम सुनाया तथा हाफिज मेहंदी ने सुना। इस दौरान मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और माहौल पूरी तरह इबादत व रूहानियत से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में काजी फुजैल, आरिफ पाशा, आसिफ पाशा,...