बेगुसराय, मार्च 17 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जामा मस्जिद नुरूल्लाहपुर सहित अनेक गांव की मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन मुकम्मल पढ़ा गया। सोमवार व मंगलवार की रात तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में नमाजियों के बीच मिठाई बांटी गई। रमज़ानुलमुबारक के महीने में रोजेदारों द्वारा सामूहिक रूप से प्रत्येक रात ऐशा की नमाज के बाद 20 रिकअत अतिरिक्त तरावीह की नमाज अदा की जाती है। जिसमें हाफिज साहब के द्वारा सिलसिलेवार ढंग से कुरान-ए-करीम की तिलावत की जाती है। जामा मस्जिद नुरूल्लाहपुर के इमाम मौलाना मोहम्मद मुजम्मिल ने तरावीह की नमाज के बाद कुरान-ए-करीम की अजमत और उसे पढ़ने, सुनने व समझने के लाभ से नमाजियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुरआन किताबउल्लाह के साथ साथ कलामउल्लाह भी है। जिस किसी ने भी इस की अजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.