लोहरदगा, मार्च 1 -- कुडू, प्रतिनिधि। माह-ए-रमज़ान पर लोहरदगा के कुडू में इबादतों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में कुडू मेन रोड स्थित हाजी जावेद गौहर के आवास पर रमज़ान की नौवीं रात, जुमे की बरकतों भरी शाम में तरावीह की नमाज़ रूहानी वातावरण में मुकम्मल की गई। नमाज़ के दौरान हाफ़िज़ जनाब अब्दुल रब ने क़ुरआन-ए-पाक के मुकद्दस 30 पारे सुनाए। तरावीह के उपरांत विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें नमाज़ियों ने अपने परिवार, क्षेत्र तथा पूरे देश की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। आमीन की सदाओं से पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। हाफ़िज़ अब्दुल रब ने अपने संबोधन में कहा कि क़ुरआन शरीफ़ का एक बार मुकम्मल हो जाना तरावीह का समापन नहीं है, बल्कि रमज़ान की पहली रात से लेकर ईद-उल-फ़ित्र के चांद के दीदार तक तरावीह का क्रम निरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.