आरा, जून 11 -- तरारी, संवाद सूत्र। भाकपा माले के नेतृत्व में गुरुवार को तरारी बाजार चौक पर स्थानीय विधायक और एसडीओ के प्रति आक्रोश जताया गया। माले के प्रखंड सचिव ने बताया कि पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकालकर तरारी बजार चौक पर पुतला दहन किया गया। प्रतिवाद सभा के संबोधन में कहा कि जिस जमीन पर 60 वर्षों से तरारी के भूमिहीन गरीब खेती करते आ रहे हैं, उस जमीन को गरीबों से छीना जा रहा है। जमीन को गड्ढा कर जल संचय के नाम पर खेती योग्य भूमि को बर्बाद किया जा रहा है। इस योजना से वहां भारी तबाही होगी। इसलिए इस टेंडर को ही रद्द किया जाना चाहिए। प्रशासन से वार्ता के बाद भी जमीन खुदाई हो रही थी। तब कार्य रोकने पर माले नेता सहित स्थानीय लोगों पर एफआईआर कर दी गई, जो निंदनीय है । प्रशासन केस वापस ले। मार्च में भाकपा माले नेता सदस्य संजय सिंह, दिनेश र...