आरा, मार्च 6 -- तरारी। मेंटेनेंस कार्य को ले आज शनिवार को तरारी प्रखंड में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत प्रशाखा तरारी के कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि शनिवार को 11 बजे दिन से तीन बजे शाम तक 33 केवीए और 11केवी मेन लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य की वजह से तरारी और मोआप कला दोनों ग्रिड बंद रहेगा। विद्युत उपभोक्ताओं को अगाह किया जाता है कि बिजली सप्लाई बंद होने से पहले विद्युत संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें। मेंटेनेंस होते ही पूर्ववत विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति सुचाष् कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...