तरारी प्रखंड मुख्यालय में 27 को लगेगा शिविर
आरा, जून 23 -- पीरो, संवाद सूत्र। आागामी 27 जून को भूमि विवाद के निपटारा के लिए तरारी प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविर में भूमि विवाद के अलावा राजस्व और जमीन के मुआवजे के मामलों का निपटारा किया जायेगा। शिविर में डीसीएलआर वरूणंजय कुमार, तरारी सीओ के अलावा सिकरहटा, ईमादपुर और तरारी के थानेदार मौजूद रहेंगे। प्रचार - प्रसार के लिये मंगलवार को बैठक कर राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, विकास मित्र और टोला सेवक को जिम्मेवारी सौंपी गयी। यह भी पढ़ें- तरारी प्रखंड मुख्यालय में 27 को लगेगा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.