आरा, मई 7 -- आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के तरारी प्रखंड के बिहटा में कॉमफेड के नए प्लांट लगाने को लेकर प्रस्तावित पांच एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा। डीएम तनय सुल्तानिया ने उक्त भूमि का गुरुवार को निरीक्षण किया। बिहटा पंचायत में डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को कॉमफेड के नए प्लांट की स्थापना के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि के निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जरुरी आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति कराने का निर्देश दिया। उक्त भूमि तक पहुंच पथ का निर्माण कराने, बिजली आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राइस मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश डीएम ने कहा कि कॉमफेड प्लांट की स्थापना से दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण को ब...