रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के तहत तीसरे दिन गुरुवार को तराई के विभिन्न क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। जिलेभर में नौ स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 7,198 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 'हिन्दुस्तान' का पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान मंगलवार से शुरू हुआ था। तीन दिनों में जिले के स्कूल-कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में अब तक कुल 14,810 छात्र-छात्राएं और शिक्षक हिमालय के पर्यावरण संरक्षण की शपथ ले चुके हैं। तीसरे दिन काशीपुर में 545, सितारगंज में 1,050, खटीमा में 1,103, दिनेशपुर में 1,400, किच्छा में 650, जसपुर में 850, गुलरभोज में 350 और शांतिपुरी में 1,200 छात्र-...