पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। सीजन का सबसे ठंड़ा दिन रविवार रहा। न्यूनतम तापमान गिरा। सुबह कोहरे की झिलमिलाहट के बाद अपराहन में सूर्यदेव ने कुछ चमक बिखेरी तो तराई में बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिली। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से निकल कर काफी संख्या में यात्री गण बाहर आ गए और मौसम से राहत मिलने का सुकून दिखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को इसे गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन की सर्दी में अब तक का सबसे ठंडा रविवार माना गया। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिखा पर बाद में धीरे धीरे यह गुम हो गया। बादलों की ओट से सूर्यदेव ने झांक कर अपनी आहट दी तो बुजुर्ग महिलाओं बच्चों और...