पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी में परेशान तराईवासियों को मंगलवार की भोर में मानसून की पहली बारिश ने बड़ी राहत दी। बीस मिलीमीटर बारिश ने मौसम में ठंडक सी ला दी। कई जगह जलभराव की परेशानियां खड़ी हो गई। वहीं पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला सफाई के दौरान पड़ी सिल्ट समय से न उठने पर इससे कीचड़ हो गया। कई परपंरागत स्थानों पर जलभराव ने आवाजाही में लोगों को परेशानियां हुई। अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। परिषदीय स्कूलों के आसपास भी जलभराव हो गया। शहर में खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के पास गोदाम पर पेड़ गिर पड़ा। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं है। पर बरेली टनकपुर हाईवे के किनारे दिखे दृश्य से लोग सहमे से रहे। शहर में नई बस्ती के अंदर खोदी गई सड़कों को सही नहीं कराए जाने के कारण कार इसमें ...