पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। जिले में वट सावित्री का पूजन कर महिलाओं ने परिवार क सुख समृद्धि और पति की दीघार्यु की कामना की। निर्जला व्रत रह कर सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया। फल फूल और प्रसाद आदि वट वृक्ष को अर्पित कर जल अर्पित किया। अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति का पर्व वट सावित्री व्रत शनिवार को जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से काली मंदिर के पास वट वृक्ष स्थल, यशंवतरी देवी परिसर, वल्लभनगर, शुगर फैक्ट्री, पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, अमरिया आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने वट सावित्री पूजन किया। यह भी पढ़ें- अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत सोलह श्रृंगार क...